क्षेत्रीय
24-Feb-2026


मध्यप्रदेश बजट पर पत्रकार वार्ता में कहा सांसद ने फोटो भाजपा कार्यालय के मेल से लेना है छिंदवाड़ा (ईएमएस)। सांसद विवेक बंटी साहू और भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिला भाजपा कार्यालय में मध्यप्रदेश के बजट पर पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। सांसद बंटी साहू ने बजट पर अपनी बात रखते हुए कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण का स्पष्ट रोडमैप है।जहाँ विपक्ष केवल वादे करता है, वहीं भाजपा सरकार हक, सम्मान और अधिकार देती ह। विकसित मध्यप्रदेश,आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश, यही भाजपा का संकल्प है और यही इस बजट का मूल संदेश भी है। इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री संजय सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी संदीप चौहान एवं जिला सह मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी उपस्थित रहे। सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि बजट प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण का स्पष्ट रोडमैप है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वासÓ और विकसित भारतÓ के संकल्प को जमीनी रूप देने वाला है। इसमें गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के साथ-साथ औद्योगीकरण एवं अधोसंरचना को जोड़ा गया है। इस प्रकार, रोजगार सृजन, उत्पादन क्षमता में वृद्धि और दीर्घकालिक विकास बजट की केंद्रीय धुरी होंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने फिर साबित किया है कि उसकी प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। बजट में किसान भाईयों का विशेष ध्यान रख गया है भाजपा का स्पष्ट संदेश है किसान समृद्ध होगा तो प्रदेश समृद्ध होगा। महिलाओं के लिए सशक्त बहनें, सशक्त समाज की अवधरणा पर भी विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने छिंदवाड़ा जिले में चल रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से जिले में अधोसंरचना, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, औद्योगिक निवेश और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिल रहा है। आने वाले समय में छिंदवाड़ा को संस्कृति और कृषि आधारित विकास के मॉडल जिले के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य है। ईएमएस/मोहने/ 24 फरवरी 2026