छिंदवाड़ा (ईएमएस)। छिंदवाड़ा से सावनेर और छिंदवाड़ा से सिवनी तक के फोरलेन केा लेकर केद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद को पत्र लिख कर फोरलेन निर्माण को लेकर की जाने वाली प्रक्रिया से अवगत कराया। सांसद कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 2,500 हजार करोड़ की लागत से बनने वाले छिंदवाड़ा से सावनेर और छिंदवाड़ा से सिवनी 150 किलोमीटर फोरलेन मार्ग के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके निर्माण को लेकर विभागीय प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 547 छिंदवाड़ा से सावनेर एवं 347 छिंदवाड़ा से सिवनी को फोरलेन में परिवर्तित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। शासन स्तर पर ट्रैफिक सर्वेक्षण कराया गया था। सर्वेक्षण के परिणामों के आधार पर और इन मार्गो पर ब्लैक स्पॉटस की उपस्थिति,सामाजिक व आर्थिक महत्व तथा पर्यटन स्थलों से जुड़ाव को दृष्टीगत रखते हुए फोरलेन चौड़ीकरण हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट डीपीआर तैयार करने के लिए परामर्शदाता की नियुक्ति संबंधी निविदाएं प्राप्त कर ली गई है। डीपीआर के तैयार होने एवं उसके निष्कर्षो के आधार पर आगे की आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। ईएमएस/मोहने/ 24 फरवरी 2026