छिंदवाड़ा (ईएमएस)। पूर्व सांसद नकुलनाथ के नेतृत्व में छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तागण भोपाल पहुंचकर अटल पथ जवाहर चौक में आयोजित किसान महाचौपाल में सम्मिलित हुए। छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भोपाल एयरपोर्ट पर नकुलनाथ का स्वागत किया। नकुलनाथ ने जिले भर से पहुंचे कांग्रेस परिवार के सदस्यों से आत्मीक भेंट की। छिंदवाड़ा जिले से इस आंदोलन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, पांढुर्ना जिला अध्यक्ष जतन उइके, परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि, चौरई विधायक सुजीत चौधरी, जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके सौंसर विधायक विजय चौरे व पांढुर्ना विधायक निलेश उइके सहित कांग्रेस के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, प्रभारी व पर्यवेक्षकगण उपस्थित रहे। ईएमएस/मोहने/ 24 फरवरी 2026