हजारीबाग(ईएमएस)।हजारीबाग उपायुक्त के निर्देश पर एनटीपीसी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने पगार बिरहोर टोला में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में पगार गांव स्थित बिरहोर टोला में निवास करने वाले 117 आदिम जनजाति बिरहोरों स्वास्थ्य की जांच की जांच किया गया। आयोजित इस शिविर में एनटीपीसी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी के चिकित्सक टीम द्वारा एक एक बिरहोर का ब्लड सैंपल लिया गया और एक्स-रे भी किया गया। इस दौरान बिरहोरों को मेडिसिन के साथ अंडा और गुड भी दिया गया।ज्ञात हो कि पगार बिरहोर टोला के नजदीक चट्टी बरियातू कोल खनन परियोजना संचालित है। जिसके कारण उनके स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े है,इसके मद्देनजर उपायुक्त हजारीबाग द्वारा संवेदनशीलता के साथ बिरहोर के लिए लगातार स्वास्थ्य की जांच और बेहतर इलाज, बेहतर भोजन एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश एनटीपीसी और प्रखंड प्रशासन को दिया गया है। अंचल अधिकारी रामरतन वर्णवाल ने इन बिरहोर परिवारों को अन्यत्र बसाने के लिए भी इनके साथ लगातार बातचीत करते आ रहे हैं। साथ ही इनके लिए जमीन भी चिह्नित कर लिया गया है लेकिन पगार के बिरहोर अन्यत्र जाने के लिए अभी तक तैयार नहीं हुए हैं और जब तक वे लोग वहां से अन्यत्र नहीं चले जाते हैं तब तक इनका स्वास्थ्य, भोजन, पानी, आवास आदि की सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। मंगलवार को आयोजित शिविर में अंचल अधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल, मुखिया झरी लाल महतो, पंचायत सचिव शिव कुमार, डॉक्टर विनय कुमार, शिक्षक अजय कुमार दुबे, महेंद्र रजक समेत स्वास्थ्य जांच टीम और सभी बिरहोर उपस्थित थे। कर्मवीर सिंह/24फरवरी/26