क्षेत्रीय
24-Feb-2026


उल्हासनगर, (ईएमएस)। अज्ञात चोर ने महज १५ मिनट के दौरान दो घरों से सोने का जेवरात, मोबाइल फोन और नकद चुरा लिया। मिली जानकारी के अनुसार उल्हासनगर के कैंप दो, देवी भवानी मंदिर के पास जया भवानी टॉवर में रहने वाले हरेश गोपालदास गोकलानी (६१) ने अपने तथा एक महिला के घर में चोरी होने की शिकायत उल्हासनगर पुलिस थाना में दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि २२ फरवरी को सुबह पौने आठ बजे से सुबह आठ बजे के दौरान उनके घर का दरवाजा थोड़ा खुला था और इस दरम्यान किसी ने घर में रखा ९५०० रूपये मूल्य का मोबाइल फोन, दो चांदी की अंगूठी और नकद कुल १७ हजार ५०० रूपये की चोरी कर ली। इसी प्रकार कैंप एक, गोल मैदान परिसर में स्थित एक इमारत में रहने वाली अर्चना अभय नेवे के घर का दरवाजा जब २२ फरवरी को सुबह पौने आठ बजे से सुबह आठ बजे के दौरान थोड़ा खुला था तब किसी ने घर में पर्स में रखा १ लाख ४० हजार रूपये मूल्य का सोने का मंगलसूत्र, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड तथा नकद कुल १ लाख ५७ हजार ५०० रूपये की चोरी कर ली। बहरहाल सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन पत्रे मामले की जाँच कर रहे हैं। संतोष झा- २४ फरवरी/२०२६/ईएमएस