भोपाल (ईएमएस) । अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता हेतु आज दिनांक 24/02/2026 की शाम पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार द्वारा थाना कमलानगर का भ्रमण किया गया, जिसमें थाना क्षेत्र के बापू नगर बीट क्रमांक 2 में स्थानीय लोगों द्वारा जनसंवाद किया गयाl संवाद में साइबर फ्रॉड, यातायात जागरूकता संबंधी चर्चा की गईl साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा बच्चे चोर को लेकर भी जिज्ञासा जाहिर की गई जिसे पुलिस आयुक्त द्वारा अफवाह बताया गयाl बाद में सभी लोगों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गईl उपरांत थाना का भ्रमण कर सहायक पुलिस आयुक्त एवं थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गएl जनसंवाद के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती अंकिता खातनकर, थाना प्रभारी कमलानगर सुश्री निरूपा पांडे, सब इंस्पेक्टर श्री संजय वर्मा एवं थाना स्टाफ एवं लगभग 100 महिला पुरुष उपस्थित रहे । जुनेद/24फरवरी2026