क्षेत्रीय
24-Feb-2026


अज्ञात आरोपीयों को ज्ञात कर महज 04 घण्टे में किया गिरफ्तार भोपाल(ईएमएस)। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त बैरागढ संभाग भोपाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बैरागढ निरीक्षक अशोक कुमार गौतम के नेतृत्व में अप0 क्र0 84/26 धारा 296ए,115(2),118(1),110,3(5) बीएनएस का अपराध सफेद रंग की कार में तीन चार लडको के विरूद्ध कायम किया गया था अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी । उक्त टीम के सतत प्रयासों के चलते व मुखविर तंत्र तथा सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर तत्परता के साथ अज्ञात आरोपीयों की शीघ्र पतारसी की जाकर सीसीटीव्ही फुटेज में कार क्र0 एमपी04 वाईपी 7718 को आने पर उक्त कार के सीसीटीव्ही फुटेजो के आधार पर ट्रेस कर देखते हुये उक्त कार मय संदेहीयों के पकड़ा। जिसमें बैठे चारों आरोपीगण के नाम 1. संदीप कुसमोरिया पिता मोरसिंह कुसमोरिया उम्र 18 साल निवासी फ्लेट न. एस 07 गली न. 02 पुलिस लाईन के सामने ईदगाह हिलस् शाहजहांनाबाद 2. अरूण पारोचे पिता राजेश पारोचे उम्र 18 साल निवासी पीरगेट वाल्मिकी मंदिर के सामने वाली गली मे चौकी इमामवाड़ा 3.रितेश कलावन पिता विनोद कलावन उम्र 22 साल निवासी मन 5/16 मल्टी ईदगाह हिल्स शाहजहांनाबाद 4. अभिमन्यु यादव पिता राजकुमार यादव उम्र 18 साल निवासी ईदगाह हिल्स शाहजहांनाबाद के मिले। जिन्हें महज 04 घण्टे में हिरासत में लेकर पूछताछ कर जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया एंव घटना में प्रयुक्त वाहन व आलाजरर को जप्त किया गया। उक्त आरोपीगणों में से आरोपी संदीप समोरिया का थाना शाहजहांनाबाद भोपाल में अप0 क्र0 609/25 धारा 115(2),118(1),296,351(2) बीएनएस का अपराधिक रिकार्ड है। बाद चारों आरोपीगणों को बाद मेडिकल परीक्षण के माननीय न्यायालय भोपाल पेश किया गया। माननीय न्यायालय से जेल बारंट के बाद आरोपीगणों को केन्द्रीय जेल भोपाल में दाखिल किया गया है । घटना का संक्षिप्त विवरण- फरि. लोकेश साकला पिता कुंदन साकला उम्र 17 निवासी मछली मार्केट थाना बैरागढ़ ने रिपोर्ट किया कि मै दिनांक 23/02/26 को समय करीबन रात्री 09.00 बजे दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था तभी एक सफेद रंग की कार मे तीन- चार लड़के बैठे थे। जो दुकान के पास आकर शराब पीने लगे जिन्हे शराब पीने से मना किया तो लड़के मुझे माँ बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगे। जिन्हे मैने गाली देने से मना किया तो उनमे से एक लडका ने मुझे गाल पर थप्पड मारा उसी समय अन्य लड़के भी आकर लड़ाई झगडे करने लगे। उनमें से एक लड़का चाकू लेकर आया मेरे ऊपर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से बचने के लिये हाथ अड़ाया तो चाकू बायें तरफ सिर मे लगा और मेरे पैर की जांघ पर लगा, खून निकलने लगा उनके द्वारा चाकू मारते समय अपने आप को बचाने के बाद भी मेरे सिर व पैर की जांघ मे लग गया । यदि मै अपने आप को नही बचाता तो मुझे गंभीर चोट आ जाती, जिससे मेरी जान भी जा सकती थी । मै उन लड़को को नही जानता, सामने आने पर पहचान लूंगा । मैने चिल्लाचोट की तो चाकू मारने वाले लड़के अपनी सफेद रंग की ओरा कार मे बैठकर वहा से भाग गये ।उस कार का नम्बर नही देख पाया कि रिपोर्ट पर अप0 क्र0 84/26 धारा 296ए,115(2),118(1),110,3(5) बीएनएस विवेचना लिया गया । महत्वपूर्ण कार्यवाहीः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बैरागढ निरीक्षक अशोक कुमार गौतम उनि0 इंदर सिंह मुजाल्दा,प्रआर 2774 नवेन्द्र श्रीवास्तव, आर0 3255 संतोष कुमार आर0 3504 सुमित कुमार आर0 4710 निर्मल की महत्वपूर्ण भूमिका रही । जुनैद / हरि / 24 फरवरी, 2026