क्षेत्रीय
24-Feb-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। होली का त्यौहार पर आमजनों को मिलावट युक्त खाद्य सामग्री न मिले इसके लिए शासन द्वारा मिलावट से मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी और नापतोल विभाग के संयुक्त दल ने जिसमें गोपेश मिश्रा की टीम ने शहर के मिठाई प्रतिष्ठानों और कोल्डड्रिंक विक्रेताओं के साथ डी-मार्ट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान शहर की रंगजी स्वीट्स से मिठाइयों मिल्क केक, पेड़ा, दूध बर्फी और भी अन्य मिठाइयों के जबकि आगामी त्योहार के दृष्टिगत डी मार्ट से तेल, घी, अनाज आदि के नमूने संग्रहीत किए गए। इसी बीच मूल्य से अधिक पर कोल्डड्रिंक विक्रय किए जाने से वीनस कोल्ड ड्रिंक्स परासिया रोड पर विधिक माप विज्ञान के अंतर्गत केस दर्ज किया गया। इसी प्रकार से गोपेश मिश्रा खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा भी विगत सप्ताह किए गए निरीक्षण मे नितेश भोजनालय मानसरोवर कॉम्प्लेक्स, येवले चाय मानसरोवर कॉम्प्लेक्स और मनोहर चाय मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के विरुद्ध गंदगी युक्त स्थान पर खाद्य पदार्थ निर्माण से संबन्धित खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की सुसंगत धाराओं में केस को न्यायालय में दर्जर् किया गया। भोजनालय से भी लिए नमूने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को परासिया में खाद्य दुकानों जय भोले नाश्ता सेंटर, गुप्ता स्वीट्स, भारत सुपर मॉल का औचक निरीक्षण कर यहां से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। ईएमएस/मोहने/ 24 फरवरी 2026