छिंदवाड़ा (ईएमएस)। गिरोह के ५ सदस्यों को जीआरपीएफ पुलिस ने पकड़ा है। इनके कब्जे से जीआरपीएफ पुलिस ने चोरी का माल बरामद किया है। जीआरएफ थाना प्रभारी अरूणा वाहने ने बताया रेल्वे स्टेशन से चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए जीआरपीएफ पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि १४ फरवरी को सिवनी के भीमगढ़ निवासी ममता पति अनिल साहू छिंदवाड़ा नैनपुर पैसेंजर के जनरल कोच में परिवार के साथ यात्रा कर रही थी। तभी उनके बैग से यात्रा के दौरान एक सोने का हार पुराना बजनी करीब एक देड़ तोला कुल कीमती 45000 रु का अज्ञात बदमाशो व्दारा ट्राली बैग के अंदर से चैन खोलकर ज्वेलरी बाक्स चोरी कर लिया गया था। पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही थी। इसी दौरान नागपुर क्राईम ब्रांच और जीआरपी तथा आरपीएफ के स्टॉफ ने कुछ संदिग्धों को छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन में पकड़ा और उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों भूरे खान पिता अली हसन निवासी अलीगढ़ यूपी, देवेन्द्र कुमार पिता पप्पू कुमार निवासी फिरोजाबाद, प्रेमदास उर्फ प्रेमा जाटप पिता रुपराम जाटव सिकंद्राराऊ, संत सिंह पिता रोशनलाल जाटव आगरा, ह्रदेश कुमार पिता किशनलाल एटावा यूपी ने बताया कि उन्होंने गिरोह बनाकर ट्रेनों में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया है। देश भर में करते थे वारदात जीआरपी थाना प्रभारी अरूणा वाहने ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अब तक ग्रुप बनाकर महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश के जिलो- भोपाल, बीना, कानपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ, नागपुर, कटनी, मैहर, रीवा, नैनपुर एवं सिवनी छिंदवाड़ा मे रनिंग ट्रेन मे यात्रियो के सामान की चोरी, लूट करने की बात स्वीकार की है। ये रहे टीम में शामिल इस वारदात को सुलासा करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा वाहने, उनि. आर.एल. उइके, आर शुभम कराड़े, विजय कुमार इवने,भूपेन्द्र चौधरी, म.आर. साधना बघेल,पदमा चौहान, राजेश कवरेती, पहलाद उइके, जयप्रकाश सराठे, हीरालाल उइके, एवं आरपीएफ स्टाफ उनि. अनिल पवार, सउनि, एस. उरांव, आर. करण कुमार शामिल रहे। ईएमएस/मोहने/ 24 फरवरी 2026