क्षेत्रीय
24-Feb-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। एफडीडीआई द्वारा आयोजित इंटर कैंपस खेल प्रतियोगिता आरोहण 2026 का शुभारंभ मंगलवार को कार्यकारी निदेशक कर्नल पंकज कुमार सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजा शंकरशाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा के कुलगुरु प्रो. इन्द्रप्रसाद त्रिपाठी उपस्थित थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सीआईआई के केंद्र प्रभारी संकोच कटरे एवं एटीडीसी के केंद्र प्रभारी सतीश पटेल उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ एफडीडीआई के सभी बारह कैंपस छिंदवाड़ा, नोएडा, चंडीगढ़, रोहतक, पटना, जोधपुर, गुना, फुरसतगंज, अंकलेश्वर, कोलकाता, हैदराबाद एवं चेन्नई से आए खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी देकर किया गया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रदान की। खेलों में पुरुष एवं महिला वर्ग की 100 मीटर तथा 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया, जिनका फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। गोला फेंक प्रतियोगिता में महिला वर्ग में प्रथम स्थान आयुषी साहू (छिंदवाड़ा कैंपस), द्वितीय स्थान करथिका ए.एस. (अंकलेश्वर कैंपस) एवं तृतीय स्थान अनुषा सोनकर (फुरसतगंज कैंपस) ने प्राप्त किया। ईएमएस/मोहने/ 24 फरवरी 2026