क्षेत्रीय
छिंदवाड़ा (ईएमएस)। नगर पालिक निगम द्वारा लगातार अवैध कब्जे को हटाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है निगम कमिश्नर के निर्देश पर मंगलवार को शहर में विभिन्न जगह अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान नागपुर रोड इमलीखेड़ा क्षेत्र से एक गुमठी जब्त कर फटका मशीन मौके पर पहुंचाई गई। इसी क्रम में मानसरोवर कॉम्प्लेक्स से मर्सी हॉस्पिटल तक फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए स्टैंड बोर्ड जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त पीडब्ल्यूडी कार्यालय जाने वाले मार्ग से भी अतिक्रमण हटाया गया। नगर निगम टीम द्वारा देव होटल से खजरी चौराहा स्थित आदिवासी संग्रहालय के पास तक विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। ईएमएस/मोहने/ 24 फरवरी 2026