क्षेत्रीय
24-Feb-2026


विधानसभा में छिंदवाड़ा: विधायकों ने पंचायत, ग्रामीण विकास, कृषि ,शिक्षा मंत्री से पूछे सवाल छिंदवाड़ा (ईएमएस)।प्रधानमंत्री पोषण शाक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत मध्याह्न भोजन की व्यवस्थाओं के लिए बर्तन,किचन डिवाइस आदि खरीदने के लिए जिले की 356 प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं केा राशि आवंटित नहीं हुई है। इसका कारण इन शाला के खाताओं में तकनीकी समस्या होना है। परासिया विधायक सोहन बाल्मिक के सवाल पर यह जबाव पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिया। उन्होंने बताया कि जनवरी और फरवरी में शालाओं के बर्तन क्रय करने 2,59,15,000 रुपये का आवंटन जारी किया गया है, किन्तु 356 शालायें जिनके बैंक खाते मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक एवं पीएनबी में है, उनमें तकनीकी समस्या होने से खार्तों में राशि जमा नहीं हो सकी है। बाल्मिकी ने ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवनों निर्माण की स्वीकृति पर भी जानकारी चाही। उनके विधानसभा से 20 पंचातयों में निर्माण के प्रस्ताव भेजे गए थे। पंचायत मंत्री ने बताया कि ग्राम पंचायत जमुनिया पठार के ग्राम पायली और ग्राम पंचायत मोठार में सामुदायिक भवन पत्र प्राप्ति के पूर्व स्वीकृत किये गये है। चौरई विधायक सुजीत सिंह ने चौरई और बिछुआ विकासखंड में छह सालो में बने स्टापडैम और चेक डैम के निर्माण का मुद्दा उठाया। इसके जवाब में पंचायत मंत्री ने कहा कि इस अवधि में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग छिंदवाड़ा द्वारा कोई भी स्टॉप डैम,चेक डैम का निर्माण नहीं कराया गया है। भोपाल से गठित जांच दल ने निर्मित बांधों की गुणवत्ता की जांच की गई है। गुणवत्ता संबंधी कोई भी अनियमितता नहीं पायी गई। पांढुर्णा विधायक निलेश उइके ने फिर से अपने विधानसभा क्षेत्र के पाठई में नवीन शासकीय महाविद्यालय खोलने की मांग की। उच्च शिक्षा मंत्री ने इन्दर सिंह परमार ने कहा कि चूंकि निकट में शासकीय महाविद्यालय मुलताई संचालित है जहां पर छात्राएं अध्ययन कर सकती हैं। इसलिए पाठई में नए महाविद्यालय खोलने का फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है। चौधरी ने खेत सड़क योजना के बारे में जानकारी चाही। पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल ने बताया कि विधानसभा चौरई के अंतर्गत बिछुआ एवं चौरई में कुल 14 खेत सड़क के प्रस्ताव प्राप्त हुए है। ये काम मनरेगा योजना अंतर्गत प्रचलित है। वर्तमान में सुदूर संपर्क खेत सड़क के संबंध में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने नवीन दिशा-निर्देश जारी होने तक सुदूर संपर्क खेत सड़क के नवीन कार्य नहीं लिये जाने कहा है। सुनील गु्रप का ऑटो एक्सपो मेला 26 फरवरी से वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक और सुनील ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में 26 फरवरी से 1 मार्च तक भव्य ऑटो एक्सपो मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला तहसील कार्यालय के सामने, चौरई में लगाया जाएगा, जहां पांच दिनों तक विभिन्न श्रेणियों के आधुनिक वाहनों का प्रदर्शन होगा। मेले में दोपहिया, तीनपहिया, चारपहिया, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) तथा लाइट कमर्शियल व्हीकल (एलसीवी) के नवीनतम मॉडल एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगे। ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुरूप विभिन्न विकल्पों का अवलोकन कर सकेंगे। बैंक द्वारा मेले के दौरान आकर्षक ब्याज दरों पर वाहन ऋण, त्वरित स्वीकृति प्रक्रिया और विशेष वित्तीय योजनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही ऑन-द-स्पॉट फाइनेंस काउंसलिंग, एक्सचेंज ऑफर और विशेष छूट का भी लाभ दिया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि मेले का उद्देश्य ग्राहकों को वाहन चयन से लेकर फाइनेंस तक की सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है, जिससे खरीद प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बन सके।सुनील ग्रुप ने क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों और वाहन प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले का लाभ उठाएं। ईएमएस/मोहने/ 24 फरवरी 2026