सांसद बंटी विवेक साहू ने की टेस्ट ड्राइव अपनी खबर में है दोनेां फोटो, लगाना अनिवार्य है छिंदवाड़ा (ईएमएस)। शहर के कामठी मोटर्स नेक्सा शोरूम में गत दिवस रूड्डह्म्ह्वह्लद्ब स्ह्व5ह्वद्मद्ब त्रह्म्ड्डठ्ठस्र ङ्कद्बह्लड्डह्म्ड्ड श्वङ्क की भव्य लॉंचिंग समारोहपूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद बंटी विवेक साहू रहे। सांसद बंटी साहू ने विधिवत अनावरण किया और इसके बाद स्वयं स्टेयरिंग संभालकर टेस्ट ड्राइव भी की। उन्होंने गाड़ी की स्मूद ड्राइविंग, दमदार पिकअप और आधुनिक सेफ्टी फीचर्स की खुलकर सराहना की। कामठी मोटर्स के एमडी अभय दुगड़ ने बताया कि यह मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार है, जिसे बेहतरीन रेंज, पावर और एडवांस सेफ्टी के साथ बाजार में उतारा गया है। उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाखसे शुरू होती है, जिससे ग्राहक कम शुरुआती लागत में ईवी अपना सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि गाड़ी दो बैटरी विकल्पों में उपलब्ध हैजो 440 किलोमीटर से 543 किमी तक की शानदार रेंज देती है। सेफ्टी के लिहाज से इसमें ्रष्ठ्रस् लेवल-2 जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। वाहन पर 3 वर्ष या 1 लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है, जबकि बैटरी पर 8 वर्ष या 1.60 लाख किलोमीटर की वारंटी प्रदान की जा रही है। चार्जिंग सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए अभय दुगड़ ने बताया कि ग्राहकों को 7.4 द्मङ्ख का वॉल माउंटेड चार्जर, जिसकी कीमत लगभग 50,000 है, नि शुल्क दिया जा रहा है। साथ ही एक वर्ष तक फ्री चार्जिंग सुविधा का लाभ भी मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को 60 प्रतिशत तक का अश्योर्ड बायबैक वैल्यू भी दिया जा रहा है, जिससे भविष्य में वाहन की रीसेल वैल्यू सुरक्षित रहेगी। इस मौके पर दीपक खंडेलवाल, डॉ. जैन, विवेक द्विवेदी चोला ब्रांच मैनेजर सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। ईएमएस/मोहने/ 24 फरवरी 2026