राज्य
24-Feb-2026


हाथरस (ईएमएस)।बड़ी होली किला गेट पर होलिका दहन का समय निर्धारित किए जाने को लेकर शहर के विद्वानों से मंथन करने का अनुरोध किया गया है। जिला बार एसोसिएशन हाथरस के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट ने नगर के वरिष्ठ विद्वानों से आपसी सहमति से एक शुभ समय तय कर सार्वजनिक रूप से घोषित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष होलिका दहन के समय को लेकर आम जनता में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। अलग-अलग समय की चर्चाओं के कारण असमंजस उत्पन्न हो रहा है। ऐसी स्थिति में एक निश्चित और सर्वमान्य समय घोषित किया जाना आवश्यक है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परंपरानुसार आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हो सके। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 24 फरवरी 2026