क्षेत्रीय
25-Feb-2026
...


- गलत इंजेक्शन देने से कोमा में जाने का लगाया आरोप - प्रशिक्षु चिकित्सकों पर लगा आरोप कोरबा (ईएमएस) मेडिकल कॉलेज कोरबा में 13 माह की एक मासूम बालिका वानिया केवट के कोमा में जानेपश्चात उसकी मृत्यु हो जाने को लेकर परिजन काफी क्रोध में है। उनका आरोप है कि गलत इंजेक्शन के कारण उसकी मृत्यु हो गई। आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की गत रात्रि उसकी मृत्यु से पहले मेडिकल कॉलेज कोरबा के ट्रेनी चिकित्सक ने जैसे ही इंजेक्शन लगाया वह कोमा में चली गई। इलाज के दौरान ही अपने माता-पिता की इकलौती संतान ने इस जहां को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा हैं कि मेडिकल कॉलेज कोरबा की व्यवस्था को लेकर मासूम बालिका के परिजनों ने कलेक्टर जनदर्शन में अपनी शिकायत अधिकारियों तक पहुंचाई थी और कुछ घंटे बाद हीउसकी मृत्यु ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है।