राज्य
26-Feb-2026
...


- कई शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार, रातें कहीं ठंडी तो कहीं गर्म भोपाल (ईएमएस)। मध्य प्रदेश में गर्मी ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। धीरे-धीरे पारा चढ़ता जा रहा है। भोपाल-इंदौर समेत 25 से ज्यादा जिलों में पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। फिलहाल एमपी में ओले बारिश का सिलसिला थमा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दो मार्च से नया सिस्टम एक्टिव होगा, जिसका असर एमपी में दिखाई देगा। एमपी में पारा अब गर्म होता जा रहा है। कई जिलों में गर्मी का असर देखने को मिला। खंडवा-खरगोन और निवाड़ी का तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया। जबकि उज्जैन में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, शाजापुर, श्योपुर, सीधी, सागर, सिवनी, सतना, गुना, नौगांव, धार, दतिया, दमोह, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, राजगढ़, रतलाम, बैतूल, मंडला और खजुराहो का पारा 30 डिग्री से ज्यादा रहा। प्रदेश में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 9.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में 13.8 डिग्री, इंदौर में 14.2 डिग्री, ग्वालियर में 14.8 डिग्री, उज्जैन में 16.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल ओले-बारिश का दौर थम चुका है। लेकिन 2 मार्च को नया सिस्टम होगा। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। जिससे बारिश होने की संभावना है। विनोद / 26 फरवरी 26