क्षेत्रीय
26-Feb-2026
...


-मास्टर आईडी देने वाले सहित 2 आरोपी गिरफ्तार जबलपुर, (ईएमएस)। रांझी पुलिस ने टी-20 वर्ल्ड कप मैच पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले एक संगठित सिंडीकेट का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 4 मोबाइल फोन, 20 हजार 350 रुपये नकद और एक कार (एमपी 20 जेड जे 0030) जब्त की है। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मेमोरी तिराहा स्थित सामुदायिक भवन के पास घेराबंदी कर डार्क ब्लू कार में बैठे आदर्श मार्केट रांझी निवासी 25 वर्षीय कृष्णा नामदेव और दर्शन तिराहा निवासी 29 वर्षीय अनमोल पटारिया उर्फ बीसू को पकड़ा गया। दोनों मोबाइल के जरिए श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच पर सट्टा खिला रहे थे। तलाशी में कृष्णा के मोबाइल में “ऑनलाइन क्रिकेट गुरु” एप खुला मिला, जबकि अनमोल के फोन में “थर्ड आई” एप पर मैच के भाव चल रहे थे। पूछताछ में अनमोल ने बड़े बुकियों से मास्टर आईडी लेकर एजेंटों को आईडी-पासवर्ड बांटने और नेटवर्क के माध्यम से सट्टा संचालित करने की बात कबूली हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सट्टा एक्ट की धारा 4(क) व बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर अन्य फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सुनील साहू / मोनिका / 26 फरवरी 2026