क्षेत्रीय
26-Feb-2026
...


- ज्योतिनगर में छापा : भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त जबलपुर, (ईएमएस)। गढ़ा पुलिस ने होली के लिए स्टॉक की जा रही अवैध शराब का जखीरा बरामद किया| पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यहां रहने वाले ज्योतिनगर निवासी हर्षित नामदेव के घर पर दबिश देकर भारी मात्रा में शराब जब्त की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी त्यौहार के दिन संभावित प्रतिबंध के दौरान अधिक दाम पर बिक्री के लिए शराब घर में डंप कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बुधवार को ज्योतिनगर स्थित मकान पर छापा मारा। मौके पर आरोपी की मां मीरा नामदेव मिलीं, पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि हर्षित घर पर नहीं है। तलाशी के दौरान छत पर 105 पाव देशी शराब, 11 बोतल मैकडॉवेल, 16 पाव बैगपाइपर, 44 पाव अंग्रेजी रम बरामद की गई। पुलिस को देख एक्टिवा छोड़ भागा आरोपी ............... इसी दौरान एक ग्रे रंग की एक्टिवा (एमपी 20 एसएच 5836) घर के सामने आकर रुकी। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। एक्टिवा की तलाशी लेने पर सामने रखे हरे थैले में 96 पाव देशी शराब मिली। कुल मिलाकर मौके से 201 पाव देशी शराब, 71 पाव व 11 बोतल अंग्रेजी शराब तथा एक्टिवा जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी हर्षित नामदेव के खिलाफ धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है। सुनील साहू / मोनिका / 26 फरवरी 2026