क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। लार्डगंज पुलिस ने पैट्रोलिंग के दौरान होटल विराज के पीछे एमएच रेसीडेंस के बाजू में चल रहे एक जुए के फड़ पर छापा मारकर 5 जुआड़ियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगद 7 हजार 100 रुपए जब्त किए है| लार्डगंज पुलिस थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य ने बताया कि गत दिवस पैट्रोलिंग के दौरान होटल विराज के पीछे एम एच रेसीडेंस के बाजू में जुआ मन्ना खेल रहे रोहित पटेल, अमन केशरवानी, बसंत सेन, उज्जवल लोधी और आशीष सोनकर को गिरफ्तार कर उनके पास से नगद 7 हजार 100 रुपए और 52 ताश के पत्ते जब्त करते हुये धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर मामला दर्ज कर लिया है| सुनील साहू / मोनिका / 26 फरवरी 2026