क्षेत्रीय
26-Feb-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। लार्डगंज थाना अतंर्गत कछपुरा ब्रिज के नीचे शराब पीने से मना करने की बात पर दो बदमाशों ने एक युवक के साथ गालीगलौज व मारपीट कर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। लार्डगंज पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार चेरीताल निवासी 16 वर्षीय अविनाश पटेल गत दिवस 11.30 बजे अपने दोस्त की मोटरसायकिल में पेट्रोल डलवाने जा रानीताल पेट्रोलपंप जा रहा था, तभी मोहल्ले का यश बेन अपने एक साथी के साथ मिला और उसकी मोटरसायकिल में बैठकर उसे कछपुरा ब्रिज के नीचे ले जाकर शराब पीने के लिए 200 रुपए की मांग करने लगा, मना करने पर दोनों ने गालीगलौज व मारपीट कर यश ने चाकू से उस पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट 296(बीं), 115(2), 118(1) ,119(1), 351(2), 3(5) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 26 फरवरी 2026