क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। रांझी थाना अतंर्गत राधा कृष्ण मंदिर के पास रांझी में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। रांझी पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार राधा कृष्ण मंदिर के पास रांझी निवासी 45 वर्षीय श्रीमति अर्चना सेन को गत दिवस फांसी लगा लेने के कारण रांझी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसे डॉक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। सुनील साहू / मोनिका / 26 फरवरी 2026