- सिविल लाईन में वारदात, पार्किंग का विवाद जबलपुर, (ईएमएस)। शहर में चाकूबाजी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही हैं| सिविल लाईन थाने से चंद कदम दूर एक चाय दुकान में दोस्तों के साथ चाय पीने गए एक युवक पर दुकान के सामने खड़ी बाईक को लेकर विवाद किया और चाकू से उस पर प्राणघातक हमला कर दिया । घायल युवक को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाईन पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गली नंबर 10 सदर केंट निवासी 27 वर्षीय अक्षयदीप कुरील गत रात 8 बजे अपनी बहन व अपने दोस्त विकासदीप कुरील, शोभित दुबे, मयूर दत्त के साथ चाय पीने के लिए मनोहर चाय दुकान सिविल लाइन गया था जहां पर चारों ने अपनी गाड़ियों को पार्किंग में खड़े किए और दुकान के सामने खड़े होकर चाय पी रहे थे। रात करीब 8.15 बजे दुकान के सामने तीन अज्ञात लड़के मोटरसाइकिल से आए और उनमे से दो लड़के चाय काउंटर पर चले गए और एक लड़का उसकी गाड़ी के पास खड़े होकर बोला कि ये गाड़ी किसकी है ऐसी गाड़ी खड़ी करते है कहते हुए गालीगलौज करने लगा, मना करने पर तू राज बिरहा को दादागिरी बता रहा है कहते हुए तीनों लड़के उसके साथ मारपीट करने लगे और राज बिरहा ने चाकू से उस पर जानलेवा हमला घायल कर दिया। उसके दोस्त और चाय वाले ने बीच बचाव किया तो तीनों वहां से भाग गए। सुनील साहू / मोनिका / 26 फरवरी 2026