शिवपुरी (ईएमएस) जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र में खनियाधाना-पिछोर मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 14 साल किशोर की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उन पर सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे। राहगीरों और डायल-112 एफआरबी 18 व 19 के चालक कंचन चौबे, नारायण सिंह यादव तथा आरक्षक जयवीर गुर्जर और आशीष राजपूत की मदद से घायलों को तत्काल खनियाधाना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल 14 साल के अंशुल पुत्र रामनिवास प्रजापति निवासी पोठयाई ने खनियाधाना अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरी बाइक पर सवार गोपाल पाल (27) निवासी पगरोदा और हरनाम पाल (45) निवासी पगरोदा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है |