खेल
26-Feb-2026
...


प्लेयर ऑफ द मैच : मार्करम अहमदाबाद (ईएमएस)। कप्तान एडेन मार्करम के नाबाद अर्धशतक से दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में 9 विकेट से हरा दिया। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य दिया। दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहतरीन शुरुआत की। उसकी ओर से मार्करम ने 82 रन जबकि क्विंटन डी कॉक ने तेजी से 47 रन व रयान रिकेल्टन 45 रन बनाये। इसके बाद अफ्रीकी टीम ने 16.1 ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। आज के खेल का आकर्षण मार्कराम की पारी रही। मार्कराम ने 46 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्के लगाकर 82 रन बनाए । उन्हें इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। वहीं इससे पहले आज सुबह दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी शुरु की। उसके गेंदबाजों के सामने वेस्टइंडीज का शीर्ष क्रम ढ़ह गया। उसने शुरुआती सात विकेट 83 रनों पर ही खो दिये। इसके बाद जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने अच्छी साझेदारी कर टीम को 8 विकेट पर 176 रनों तक पहुंचा। होल्डर ने 49 रन बनाए। वहीं शेफर्ड ने 52 रन बनाये। वहीं शुरुआती बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेज दो अंकों तक भी नहीं पहुंच पाये। सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग ने 21 जबकि कप्तान शाई होप ने 16 रन जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने 12 रन बनाये। ईएमएस 26 फरवरी 2026