राज्य
26-Feb-2026


इन्दौर (ईएमएस) आत्महत्या के एक सनसनीखेज मामले में ड्यूटी के दौरान लाइब्रेरियन ने जहर खा लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम हरीश सिंह तोमर उम्र चालीस साल निवासी खंडवा नाका है और वह मेडिकेप्स कॉलेज में लाइब्रेरियन था । मौके पर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है । पुलिस को पूछताछ में कालेज प्रबंधन ने बताया कि हरीश सिंह तोमर अपनी ड्यूटी पर थे तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत परिजन को सूचना दी। और उन्हें अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने बचाने का प्रयास किया मगर मौत हो गई। पूछताछ में पुलिस को परिजनों ने बताया कि कल उसके कॉलेज से घर पर फोन आया कि वह उल्टियां कर रहे हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जहर खाने की बात कही। हरीश ने जानबूझकर जहर खाया या फिर गफलत में यह पता लगाया जा रहा है। आनंद पुरोहित/ 26 फरवरी 2026