अभियान के दौरान 35 व्यक्तियो का मौके पर सत्यापन किया गया हरिद्वार (ईएमएस)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के द्वारा बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, कबाडियो व घरेलू नौकरो का सत्यापन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में आज सुबह थाना कनखल पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमे बनाकर चन्द्रपुरम सोसाइटी कनखल आदि जगहों में निवासरत बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, व घरेलू नौकरो के सत्यापन हेतु संघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा 35 व्यक्तियो का सत्यापन कराया गया तथा मौके पर बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने वाले 1 मकान मालिको के विरूद्ध (83) पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार के कुल 10 हजार के कोर्ट चालान कर रिपोर्ट न्यायालय में प्रेषित की जा रही है। इस अभियान के दौरान मौके पर 81पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 08 व्यक्तियों के 250 रूपये के चालान किये। इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान मकान मालिको को अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियो का शीघ्र सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया तथा किरायेदारो, घरेलू नौकरो, फड ठेली वालो को भी यथाशीघ्र अपना-अपना सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया गया। (फोटो-21) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/26 फरवरी 2026