मौके से फरार संदिग्धों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी हरिद्वार (ईएमएस)। गन्ने के खेत में गौकशी की सूचना पर कोतवाली लक्सर पुलिस ने ग्राम रणसुरा के एक घर के पीछे स्थित गन्ने के खेत में छापेमारी की तो गौकशी में जुटे आरोपित वहां से भाग निकले। पुलिस टीम ने मौके से गौवंशीय पशु के 04 पाये, करीब 150 किग्रा. लाल, गुलाबी व पीले चर्बीदार मांस के टुकड़े, 01 अदद गौवंशीय पशु की खाल, 01 जोड़ी जूते व पेड़ पर रस्सी से बंधे दो गौवंशीय पशु जीवित बरामद हुए। मांस परीक्षण हेतु बुलाए गए पशुचिकित्साधिकारी ब्लॉक बहादराबाद द्वारा मौके से बरामदा मांस का निरीक्षण कर इसे प्रथमदृष्टतया गौवंशीय पशु का मांस होना बताया जिस पर कोतवाली लक्सर पर मुकदमा अपराध संख्या 195 ध्26 अंतर्गत धारा 3,5,11 उत्तराखंड गौ संतान संरक्षण अधिनियम 2007 पंजीकृत किया गया। घटनास्थल से बरामद 02 जीवित गौवंशीय पशुओं (गाय) को सकुशल मुक्त करा कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गौकशी में लिप्त आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। (फोटो-22) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/26 फरवरी 2026