हरिद्वार (ईएमएस)। जोमेटो फूड डिलीवर कम्पनी के डिलीवरी बॉय द्वारा जोमेटो कम्पनी द्वारा निर्धारित समय पर डिलीवरी न देने पर डिलीवरी बॉय के प्वाइंट तथा वेतन की कटौती न किये जाने तथा वेतन बढ़ाये जाने सम्बन्धी आदि मांगों को लेकर जोमेटो फूड डिलीवरी बॉय व कार्मिकों द्वारा रानीपुर मोड़, हरिद्वार पर 3 दिन से अनशन किया जा रहा है, जिसके सम्बन्ध में आजे नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार कुश्म चैहान द्वारा जोमेटो कम्पनी के पदाधिकारियों एवं अनशनकारियों को कार्यालय नगर मजिस्ट्रेट, हरिद्वार में बुलाकर उनसे वार्ता की गयी तथा नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार द्वारा जोमेटो कम्पनी के कर्मचारियों द्वारा सौंपे गये मांगप= पर नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु जोमेटो कम्पनी के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की गई तथा अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त किया गया। (फोटो-26) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/26 फरवरी 2026