व्यापार
27-Feb-2026
...


- सोना 1.60 लाख और चांदी लगभग 2.66 लाख रुपए प्र‎ति ‎किलो नई दिल्ली (ईएमएस)। देश के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय तेजी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 341 रुपये की बढ़त के साथ 1,60,050 रुपये पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,59,709 रुपये था। इस समय यह 441 रुपये की तेजी के साथ 1,60,150 रुपये पर कारोबार कर रहा था। सत्र के दौरान सोने ने 1,60,234 रुपये का उच्च स्तर और 1,59,817 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस वर्ष अब तक सोना 1,80,779 रुपये के सर्वोच्च स्तर तक पहुंच चुका है। चांदी का मार्च वायदा कॉन्ट्रैक्ट भी मजबूती के साथ खुला। इसकी शुरुआत 7,831 रुपये की तेजी के साथ 2,67,500 रुपये पर हुई। पिछला बंद भाव 2,59,669 रुपये था। इस समय चांदी 6,484 रुपये की बढ़त के साथ 2,66,153 रुपये पर कारोबार कर रही थी। दिन में इसने 2,68,009 रुपये का उच्च और 2,65,501 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस साल चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो के उच्चतम स्तर तक पहुंच चुकी है। वैश्विक स्तर पर भी कीमती धातुओं में तेजी देखी गई। कॉमेक्स पर सोना 5,201.90 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 5,194.20 डॉलर था। कारोबार के दौरान यह करीब 6 डॉलर की बढ़त के साथ 5,200.20 डॉलर पर रहा। इस साल सोना 5,586.20 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच चुका है। चांदी कॉमेक्स पर 88.06 डॉलर पर खुली और बाद में 2.80 डॉलर की तेजी के साथ 89.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। इस वर्ष चांदी 121.79 डॉलर के उच्चतम स्तर तक पहुंच चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग से सोना-चांदी को समर्थन मिल रहा है। सतीश मोरे/27फरवरी ---