क्षेत्रीय
27-Feb-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। कोटा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उडय़िा मोहल्ला में दबिश के दौरान पुलिस ने 16 नग 180 एमएल की देशी मसाला शराब और नकद रकम जप्त की। चेतना विरुद्ध नशा एवं प्रहार अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कोटा पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर टीम गठित कर रेड की। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब बेचकर धनार्जन कर रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम ने मौके पर दबिश दी। रेड के दौरान मिथुन कुमार नेटी निवासी उडय़िा मोहल्ला कोटा, के कब्जे से पीले प्लास्टिक थैले में रखी 16 बोतल शोले मसाला देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(ख) के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया। कार्रवाई में निरीक्षक नरेश चौहान, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक प्रफुल्ल यादव और दीप सिंह कंवर की सक्रिय भूमिका रही।