नई दिल्ली (ईएमएस)। राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है। इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इसे सच की जीत बताया। वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, सत्यमेव जयते! उन्होंने आगे कहा कि आज एक बार फिर बी आर अम्बेडकर की दूरदर्शिता और संविधान पर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बेईमान साबित नहीं किया जा सका। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/27/फरवरी/2026