नई दिल्ली (ईएमएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में लाॅन्ग मार्च के दौरान पुलिस से झड़प के बाद छात्रसंघ अध्यक्ष अदिति मिश्रा समेत 14 छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। लगभग 50 छात्रों को पहले हिरासत में लिया गया था। जेएनयू छात्रसंघ ने कुलगुरु के खिलाफ गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर से शिक्षा मंत्रालय तक ‘लाॅग मार्च’ निकालने की घोषणा की थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया था कि परिसर से बाहर प्रदर्शन की अनुमति नहीं है और मार्च कैंपस तक सीमित रखने को कहा गया था। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/27/फरवरी/2026