27-Feb-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के पूसा कृषि विज्ञान मेला में किसान भविष्य की खेती सीख रहे हैं। जलवायु परिवर्तन प्रतिरोधी गेहूं की नई किस्में (एचडी 3385, एचडी 3386) और कम यूरिसिक एसिड वाली सरसों (पूसा डबल जीरो 31, 33) किसानों का ध्यान खींच रही हैं। स्मार्ट मशीनरी जैसे ड्रोन में भी उनकी गहरी रुचि है। किसान वैज्ञानिक संवाद कर समाधान पा रहे हैं और प्रमाणित बीजों की खरीदारी कर रहे हैं। मेले के दूसरे दिन भी यहां बड़ी संख्या में किसान व कृषि में रुचि रखने वाले लोग जुटे। यहां आए लोगों व किसानों का सबसे अधिक ध्यान गेहूं और सरसों की उन नई किस्मों ने खींचा है, जो जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच अधिक पैदावार का भरोसा दे रही हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/27/फरवरी/2026