अलीगढ़ (ईएमएस)। क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह अब नहीं रहे। इसी के साथ ही ही उनके रिंकू को सेहरा बांधे देखने की इच्छा भी अधूरी रह गयी। रिंकू के पिता को कुछ समय पहले ही लिवर कैंसर होने का पता चला था। इसके बाद से ही उनका इलाज चल रहा था पर वह कैंसर की जंग हार गये। रिंकू के पिता अलीगढ़ में सिलेंडर डिलिवरी किया करते थे पर उन्होंने कड़ी मेहनत से अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर आगे बढ़ाया। वहीं रिंकू के क्रिकेट जुनून को देखते हुए उसे क्रिकेटर बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दि। कड़ी मेहनत के बल पर रिंकू ने भारतीय टीम में जगह बनायी। रिंकू ने अपने माता-पिता का हर सपना पूरा किया पर पिता की एक इच्छा पूरी नहीं कर पाए। पिता खानचंद्र चाहते थे कि रिंकू को दूल्हा बने देखें और बहू घर आये पर होनी को कुछ और ही मंजूर था और वह रिकू की शादी से पहले ही दुनिया छोड़कर चले गये। रिंकू सिंह की सगाई समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ साल 2025 में हुई थी और उसी साल उनकी शादी भी होनी थी पर रिंकू ने व्यस्त क्रिकेट करियर को देखते हुए शादी आगे बढ़ा दी। इससे पिता का रिंकू की शादी देखने का सपना पूरा नहीं हो पाया। ईएमएस 27 फरवरी 2026