खेल
27-Feb-2026


मुल्हेम एन डेर रूहर (ईएमएस)। भारत के शीर्ष बैडमिंटर खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत जर्मन ओपन 2026 में चीनी ताइपे के लिन चुन-यी के हाथों मिली हार के साथ ही बाहर हो गये हैं। श्रीकांत को पुरुष एकल के दूसरे दौर में सीधे गेम में 21-14, 21-9 से हार का सामना करना पड़ा है। ये मुकाबला केवल 32 मिनट ही चला। चीनी ताइपे के लिन के खिलाफ श्रीकांत की यह दूसरी हार थी। इससे पहले जनवरी में इंडिया ओपन में विजेता रहे लिन ने स्विस ओपन 2024 के सेमीफाइनल में श्रीकांत को तीन गेम में हराया था। श्रीकांत ने आज अच्छी शुरुआत करते हुए पहले गेम में 9-5 की बढ़त बनायी पर लिन ने धीरे-धीरे वापसी करते हुए मुकाबला 12-10 से जीत लिया। हाफटाइम के बाद लिन ने जबरस्त तेजी दिखायी। उन्होंने दूसरे गेम में 7-1 की बढ़त बना ली और पूरे गेम पर नियंत्रण बना लिया, जिससे श्रीकांत को वापसी का अवसर नहीं मिला। वहीं महिला वर्ग में भारत की तन्वी शर्मा, मालविका बंसोड़ और किरण जॉर्ज पहले ही बाहर हो गयी थीं । वहीं अब श्रीकांत के बाहर होने से भारत की चुनौती समाप्त हो गयी है। गिरजा/ईएमएस 27 फरवरी 2026