अंतर्राष्ट्रीय
27-Feb-2026


- मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं, ‘फेक न्यूज़’ और फर्जी तस्वीरों पर न करें यकीन मेक्सिको सिटी,(ईएमएस)। मेक्सिको का सबसे वांटेड अपराधी और ‘जलिस्को कार्टेल’ का सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंट्स उर्फ ‘एल मेनचो’ इस हफ्ते एक मिलिट्री ऑपरेशन में ढेर कर दिया गया। इस मौत के बाद एल मेनचो की लाइफ से जुड़े कई रहस्य खुल रहे हैं, लेकिन ज्यादा चर्चा उस ‘मिस्ट्री वुमन’ की हो रही है जिसकी वजह से फौज एल मेनचो के ठिकाने तक पहुंची थी। सोशल मीडिया पर मशहूर ओनलीफैंस मॉडल मारिया जूलिसा का नाम खूब वायरल हो रहा है। मेक्सिको से ड्रग माफिया से अपना नाम जुड़ता देख मारिया ने सामने आकर सच्चाई बताई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मेक्सिकन अधिकारियों ने दावा किया है कि उन्होंने एल मेनचो की एक गर्लफ्रेंड का पीछा करते हुए उसके गुप्त ठिकाने का पता लगाया था। इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर ये कयास लगाए गए कि मशहूर ओनलीफैंस मॉडल मारिया जूलिसा ही वो गर्लफ्रेंड हैं, जिसने अनजाने में पुलिस को एल मेनचो तक पहुंचाया। जूलिसा ने इन खबरों को पूरी तरह बकवास और झूठा बताते हुए कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और वे किसी भी ड्रग लॉर्ड की प्रेमिका नहीं हैं। ओनलीफैंस ने लोगों से अपील की है कि वे ‘फेक न्यूज़’ और एआई द्वारा बनाई गई फर्जी तस्वीरों पर यकीन न करें। बता दें मेक्सिको के रक्षा सचिव ने खुलासा किया कि एजेंटों ने एल मेनचो की एक प्रेमिका का पीछा किया, जो पहाड़ों में छिपे उसके सीक्रेट हाइडआउट ‘तापल्पा’ गई थी। जैसे ही वह महिला वहां से निकली, मेक्सिकन स्पेशल फोर्सेस और वायुसेना ने उस रिजॉर्ट को चारों तरफ से घेर लिया। इस मुठभेड़ में एल मेनचो सहित कार्टेल के 6 गुंडे मारे गए। बदला लेने के लिए कार्टेल के सदस्यों ने पूरे जलिस्को में आतंक मचा दिया, जिसमें अब तक 70 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। एल मेनचो का कार्टेल इतना ताकतवर है कि उनके पास रॉकेट लॉन्चर, ड्रोन्स और माइन्स जैसे घातक हथियार हैं, जिनका इस्तेमाल वे सेना के खिलाफ कर रहे हैं। सिराज/ईएमएस 27फरवरी26