- यातायात हो रहा अवरूद्ध: कारवाही नर्मदापुरम(ईएमएस)। नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए नगरपालिका की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। बार बार समझाइश देने के बाद भी सड़क किनारे व्यवसाय कर रहे यातायात व्यवस्था में अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। आज अतिक्रमण दल द्वारा कार्रवाई की गई है। अतिक्रमण दल के सहप्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर यातायात को सुगम बनाया जा रहा है। सड़क किनारे व्यवसाय कर मार्ग अवरूद्ध कर रहे लोगों को बार-बार समझाइश देने के बाद भी नहीं मान रहे हैं। गत दिवस नगरपालिका की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए नेहरू पार्क चौपाटी से 2 टेबल और 12 कुर्सियां जब्त की गई हैं साथ ही समझाइश दी गई कि इस तरह मार्ग अवरूद्ध करेंगे नगरपालिका वैधानिक कार्रवाई करेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी आपकी होगी। कार्रवाई प्रतिदिन की जा रही है। कार्रवाई में सतीश रघुवंशी, अनिल बघेल, नीतेश गौर आदि मौजूद थे। राजीव अग्रवाल / 27 फरवरी 25