27-Feb-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित एपस्टीन फाइल्स में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम सामने आने पर मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती मीनू परिहार के नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला महिला कांग्रेस द्वारा फूलबाग चौराहा पर केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार पुतला दहन कर तीखा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि सरकार सच में पारदर्शिता और जवाबदेही में विश्वास रखती है, तो उसे तत्काल इस पूरे प्रकरण पर केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी का इस्तिफा लें। शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती मीनू परिहार ने पुतला दहन में संबोधित करते हुए कहा कि एपस्टीन फाइल्स में जिस प्रकार केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम सामने आया है, उसने पूरे देश को शर्मसार किया है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा नैतिकता और संस्कार की बातें करती है, लेकिन जब अपने नेताओं पर गंभीर सवाल उठते हैं तो भाजपा सरकार चुप्पी साध लेती है। महिला कांग्रेस यह स्पष्ट करना चाहती है कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा। हम मांग करते हैं कि केंद्र सरकार तत्काल केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का इस्तिफा लें। श्रीमती परिहार ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भाजपा सरकार ने इस मामले को दबाने की कोशिश की, तो महिला कांग्रेस पूरे प्रदेश में चरणबद्ध उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि आज भाजपा की कथनी और करनी का फर्क पूरे देश के सामने आ गया है। पुतला दहन में श्रीमती सीमा समाधिया, श्रीमती मनीषा रावत, श्रीमती रचना शेर सिंह, श्रीमती वीना भरद्वाज, श्रीमती गीता गुप्ता, श्रीमती सुनीता तोमर, माया उस्मानी श्रीमती श्रीमती अनुपमा शिवहरे, श्रीमती राजकुमारी मंडेलिया, श्रीमती सुनीता कुशवाह, श्रीमती लक्ष्मी माधुर, श्रीमती परिणा मोनू जैन, विवेक तोमर, राजू राय, राकेश पटेल, मुनेंद्र भदौरिया, संजय माहोर सहित महिला कंाग्रेस की अनेक कार्यकर्ते, पदाधिकारी सम्मिलित थे।