27-Feb-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) । रक्तदान को महादान कहने के पीछे आशय है कि दान के साथ ही स्वास्थ्य का भी ख्याल रखने का कार्य करता है। युवाओं के लिये रक्तदान वरदान के समान है इससे वे अपने अंदर नवीन ऊर्जा व शक्ति का अहसास कर सकते है। रक्त की एक बूद भी किसी के जीवन को बचाती है। इससे बढ़ा सुख हमारे लिये कोई और नहीं हो सकता। डॉ. संजय कुमार पाण्डेय जिन्होंने 75 वीं बार रक्तदान करके युवाओं को यह संदेश दिया कि स्वस्थ रहने के लिये रक्तदान करते रहना चाहिये। यह बात मुख्यवक्ता डॉ. मनोज अवस्थी जिला संगठक रासेयो ग्वालियर ने कही। माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से रक्तदान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. मनोज अवस्थी जिला संगठक रासेयो ग्वालियर, विशिष्ट अतिथि डॉ. एस.डी. शर्मा रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. शिवकुमार शर्मा, वरिष्ट कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरिता दीक्षित उपस्थित थे। प्राचार्य डॉ. शिवकुमार शर्मा ने कहा कि इस उपलक्ष्य में आज युवाओं ने समाज को जाग्रत करने के लिये रक्तदान का माध्यम चुना युवा शक्ति द्वारा समाज की एक अलग पहचान होती है। जिसे युवाओं ने सिद्ध करके बताया है। मुख्य वक्ता डॉ. मनोज अवस्थी ने कहा कि रक्तदान से शरीर में नई ऊर्जा और स्फूर्ति आती है। केवल 24 घंटे में ही शरीर में पुन नया रक्त बन जाता है। यदि हम तीन चार महिने में रक्तदान न भी करें तो भी हमारे आर.बी.सी. स्वतः ही समाप्त हो जाते है। अत बेहतर है कि हम समय पर रक्तदान करके कई जीवन को बधा सकें। डॉ एस.डी शर्मा ने कहा कि रक्तदान करने से किसी भी प्रकार शारीरिक व मानसिक कमजोरी भी नहीं आती है। इस शिविर में एन.एस.एस. एन.सी.सी. व अन्य छात्र/छात्राओं ने रक्तदान किया। *बॉक्स में* *डॉ.संजय पाण्डेय के 75वे रक्तदान को एन.एस.एस. अधिकारी, प्राचार्य एवं स्वयंसेवकों ने सराहा। रक्तदाताओं में डॉ. शिवकुमार शर्मा, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, डॉ. सरिता दीक्षित, डॉ. प्रेम सिंह, उपेन्द्र कस्तूरे, स्वयंसेवक गरिमा झा. नकुल शर्मा, सागर शर्मा, अनंत प्रताप सिंह, विष्णु बघेल. संस्कार सोनी, प्रदीप पाल, राहुल प्रजापति, चिराग जैन, रोहित रूद्राक्ष कौशिक, पुष्पेन्द्र धाकड़, शिवम गुर्जर, मयंक रावत, विक्की सेन, रितेश सेन आदि लोगों ने उत्साह पूर्वक रक्तदान किया।* इस कार्यक्रम में डॉ. संजय रस्तोगी, डॉ. सुभाष जैन, डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ दीपक शिंदे, डॉ दीप्ति नारंग, डॉ संजय गुप्ता, मुलायम सिंह, डॉ. लाल सिंह, डॉ. राकेश करहेरिया, स्वयंसेवक आशुतोष पालीवाल, हर्ष पाल, उज्जवल गुप्ता, मयंक धाकड, दीक्षा पाल, हेमलता कुशवाह मुस्कान रजक आदि लोग उपस्थित थे।