मुंबई, (ईएमएस) मध्य रेल, मुंबई मंडल रविवार दिनांक 01 मार्च को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा, विवरण इस प्रकार है: मेन लाइन - सीएसएमटी मुंबई और विद्याविहार के बीच अप और डाउन स्लो लाइन 10.55 बजे से 15.55 बजे तक सीएसएमटी मुंबई से 10.48 बजे से 15.45 बजे तक चलने वाली डाउन स्लो सेवाएं सीएसएमटी मुंबई और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी और विद्याविहार स्टेशन पर डाउन स्लो लाइन पर पुनः डायवर्ट की जाएंगी। घाटकोपर से सुबह 10.19 बजे से 15.52 बजे तक चलने वाली अप स्लो ट्रेन सेवाएं विद्याविहार और सीएसएमटी मुंबई स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी और कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर रुकेंगी। * हार्बर लाइन - कुर्ला और वाशी स्टेशनों के बीच अप और डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11:10 बजे से शाम 16:10 बजे तक ट्रेन सेवाएं रद्द रहेंगी सीएसएमटी मुंबई से सुबह 10:34 बजे से दोपहर 15:36 बजे तक वाशी/बेलापुर/पनवेल जाने वाली डाउन हार्बर लाइन ट्रेनें और पनवेल/बेलापुर/वाशी से सुबह 10:17 बजे से दोपहर 15:47 बजे तक सीएसएमटी मुंबई जाने वाली अप हार्बर लाइन ट्रेनें रद्द रहेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी मुंबई-कुर्ला और पनवेल-वाशी खंडों पर विशेष उपनगरीय ट्रेनें चलेंगी। हार्बर लाइन के यात्रियों को ब्लॉक अवधि के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों से होकर यात्रा करने की अनुमति है। मध्य रेल प्रशासन ने कहा है कि बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए ये मेगा ब्लॉक आवश्यक हैं। इसलिए यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। संतोष झा- २७ फरवरी/२०२६/ईएमएस