27-Feb-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। अरविंद केजरीवाल की रिहाई के बाद तेजस्वी यादव ने भाजपा पर विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। जाने तेजस्वी यादव ने क्या बातें कहीं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को शराब नीति मामले में आरोप मुक्त किए जाने के बाद तमाम नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा राजनीतिक द्वेष के कारण विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। केजरीवाल की जीत से उत्साहित तेजस्वी ने उम्मीद जताई कि उनके खिलाफ चल रहे मामलों में भी सच्चाई सामने आएगी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/27/फरवरी/2026