जबलपुर, (ईएमएस)। जबलपुर मंडल, पश्चिम मध्य रेल में दिनांक 28 फरवरी 2026 को माह फरवरी-2026 के कुल 15 रेल कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इस हेतु मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जबलपुर में 27 फरवरी (शुक्रवार) को सामान्य सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा के द्वारा रेल सेवा से इस माह सेवानिवृत्त हो रहे समस्त रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति से संबंधित दस्तावेज प्रदान किये गये। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में राकेश कुमार, बृजभूषण सिंह ठाकुर, राधेश्याम सिंह, अजय कुमार, रामजी राम सहित सभी रेलकर्मियों को उनकी सेवा निवृत्ति पर रेल प्रशासन के द्वारा शुभकामनाएँ दी गई। इस माह सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भुगतान एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से मंडल रेल प्रशासन द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी वरूण चतुर्वेदी, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) शची पति नंदन एवं सहायक मंडल वित्त प्रबंधक के. पी. सिंह के साथ कार्मिक एवं लेखा विभाग के समस्त कर्मचारियों का सहयोग रहा। सुनील साहू / मोनिका/ 27 फरवरी 2026/ 06.53