27-Feb-2026
...


देवरी/सागर (ईएमएस)। शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरी में दिनांक 27 फरवरी 2025 को क्षेत्रीय विधायक पं. श्री बृजबिहारी पटैरिया के जन्म दिवस पर महाविद्यालय में आगमन हुआ साथ ही माननीय विधायक जी द्वारा महाविद्यालय प्रागंण मे वृक्षारोपण़ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे एवं समस्त स्टॉफ ने शॉल श्रीफल तथा माल्यार्पण कर उन्हे जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर माननीय विधायकजी ने कहा कि महाविद्यालय के विकास के लिए वे कृत संकल्पित हैं एवं शीघ्र ही महाविद्यालय प्रागंण में ऑडिटोरियम तथा कला संकाय भवन का निर्माण प्रांरभ होगा। इस अवसर पर प्रो. संतोष कुमार मिश्रा, शिवलाल अहिरवार, डॉ. ओमना सेनानी, डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. कलम सिंह डुडवे, डॉ. प्रभात सिंह ठाकुर, वंदना साहू, डॉ. शिवेन्द्र पाठक, डॉ. महेन्द्र चौरसिया, डॉ. अनामिका पाठक, डॉ. मनीषा पाण्डे, डॉ. किरण ठाकुर, अर्चना खैरवार, मुवनी खान, गगन खत्री, अरविन्द सैन, विनोद कुमार ताम्रकार, अबरार खान सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहें। निखिल सोधिया/ईएमएस/27/02/2026