27-Feb-2026
...


देवरी/सागर (ईएमएस)। शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरी में दिनांक 26 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वाधान में आयोजित किया गया। द्वितीय दिवस में सरस्वती पूजन से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तत्पश्चात् अतिथियों का माल्यापर्ण एवं स्मृति चिन्ह से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय ने विकसित भारत 2047 एवं विज्ञान विषय पर अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने अपने उद्बोधन में 2026 की थीम के प्रत्येक पहलू विस्तृत चर्चा की जिसमें विकसित भारत, इनोबेशन, वैश्विक नेतृत्व एवं युवाओं को सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के प्रारंभ में विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. आशीष त्रिपाठी वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, बिजौरा तह. देवरी ने कृषि में विज्ञान एवं नई तकनीक से विद्यार्थियों का अवगत कराया। इन्होंने हरित क्रांति से लेकर वर्तमान तक कृषि में हुए अमूलचूक परिवर्तनों को विस्तार से बताया। इसी ताररम्य मे द्वितीय वक्ता के रूप में श्री एस एल बासकेल ने विज्ञान को मानव जगत के विकास के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण एवं प्रभावशाली बताया। मुख्य बक्ता के रूप में डॉ. एल.एल श्रीवास्तव सेवानृव्वित प्राध्यापक अग्रणी महाविद्यालय सागर ने विज्ञान को नई उचाईयॉ देने बाले नोवल पुरस्कार विजेता भारत के गौरव डॉ. सी.बी. रमन के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विघार्थियों विज्ञान के अनुप्रयोग के बारे में बताया। मुख्य वक्ता एवं विषय विशेषज्ञ के ऑनलाईन माध्यम से जुडी महाराजा छात्रसाल विश्वद्यिलय की माईक्रो बायोलोजी की विभागाध्यक्ष डॉ. अमीता अरजरियां ने विज्ञान में हुए परिवर्तनों को बताते हुए समाज को कैसे विज्ञान से जोड़ा जा सकता है विषय को विस्तार से बताया। तथा महिला सशक्तिकरण की बात कहीं। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रिजवान खॉन ने अपने उद्बोधन में विज्ञान की महत्वता एवं दैनिक जीवन में विज्ञान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सहभागिता एवं इस वर्ष की थीम से अवगत कराया। मंच संचालन डॉ. विनोद सोनी एवं आभार अमन वर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में विज्ञान मॉडल, रंगोली चित्रकला, पोस्टर निर्माण, प्रश्नमंच आदि प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मेडल तथा प्रमाण पत्र एवं सहभागिता करने वाले सभी विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ। विज्ञान माडल रचना विश्वकर्मा, रोसनी किरार, निकिता, आस्था, रूची, काजुल, देववती, कविता, सिवानी, मोहनी एवं गोल्डी सभी विज्ञान की छात्राओं ने अपने अपने माडल को विस्ता से समझाया । इस अवसर पर प्रो. संतोष मिश्रा, डॉ. ओमना सेनानी, वंदना साहू, शिवलाल अहिवार, कार्यक्रम सहप्रभारी डॉ. अनामिका पाठक, डॉ. महेन्द्र चौरसिया, डॉ. शिवेन्द्र पाठक डॉ. मनीषा पाणेय, किरण ठाकुर, डॉ. राजेन्द्र नागेश, डॉ. एल पी अहिरवार, राजेश गिरवार, एवं महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक, अशैक्षणिक स्टॉफ व अधिक संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। निखिल सोधिया/ईएमएस/27/02/2026