27-Feb-2026


इन्दौर (ईएमएस) जाट समाज की एकता एवं संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कल 1 मार्च को देपालपुर में जाट सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते संतोष जाट ने बताया कि इस सम्मेलन में देश एवं प्रदेश स्तर के जाट समाज के कई पदाधिकारी और सामाजिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। विशेष रूप से जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्नू चौधरी दांतल, राष्ट्रीय तेजवीर सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन सिंघम, जाट जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेविंदर जाट, अखिल भारतीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विलास पटेल सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन और पदाधिकारी उपस्थित होंगे।जाट समाज के वरिष्ठ अनिल जाट, राहुल जाट व भंवरलाल जाट के अनुसार सम्मेलन को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आनंद पुरोहित/ 27 फरवरी 2026