राज्य
27-Feb-2026
...


श्योपुर (ईएमएस)। भारत सरकार के केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव श्योपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर 28 फरवरी को कूनो नेशनल पार्क आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री श्री यादव प्रातः 7.30 बजे नई दिल्ली से विशेष विमान द्वारा रवाना होकर प्रातः 8.30 बजे ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिधिंया एयरपोर्ट पहुंचेगे, इसके उपरांत प्रातः 8.50 बजे ग्वालियर से हैलीकॉप्टर द्वारा कूनो नेशनल पार्क के लिए प्रस्थान करेंगे और प्रातः 9.20 बजे कूनो स्थित हैलपेड पहंुचेगे। इसके उपरांत केन्द्रीय वन मंत्री यादव प्रातः 9.20 बजे से 10 बजे तक कूनो में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। तत्पश्चात् प्रातः 10 बजे कूनो नेशनल पार्क से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।