:: शैक्षणिक सत्र 2026 से पढ़ाई के साथ मिलेगा खेल और संगीत का प्रशिक्षण; मेधावी छात्रों की फीस होगी 100% तक माफ :: इंदौर/सिलीगुड़ी (ईएमएस)। लुनिया विनायक ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के शैक्षणिक उपक्रम क्वाइटक्वार्टर्स एजु हब प्राइवेट लिमिटेड ने सत्र 2026 से कक्षा 5वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए हाई प्रो ट्यूटर कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ-साथ कला, संगीत, नृत्य और खेलकूद का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। समूह के अध्यक्ष विनायक लुनिया के अनुसार, प्रत्येक शनिवार को सांस्कृतिक गतिविधियाँ और सप्ताह में एक दिन सामूहिक चर्चा व खेल प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों का बौद्धिक और शारीरिक विकास सुनिश्चित हो सके। संस्थान ने मेधावी विद्यार्थियों के लिए आकर्षक छात्रवृत्ति योजना भी पेश की है, जिसके अंतर्गत 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को शुल्क में 40 से 60 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी, जबकि 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को 100 प्रतिशत शुल्क छूट प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और एकाग्रता के लिए पाथ ऑफ लिविंग नैचुरोपैथी के सहयोग से निःशुल्क परामर्श सत्र भी संचालित किए जाएंगे। यह पहल विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के दौर में मानसिक और बौद्धिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। प्रकाश/27 फरवरी 2026