देहरादून (ईएमएस)। जागरूक बनो आवाज उठाओ संगठन के संयोजक यशवीर आर्य ने बिजली की दरों में वृद्धि को औचित्यहीन बताते हुए उसका विरोध किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पावर कारपोरेशन द्वारा विद्युत दरों मे जो बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव भेजा गया है उसके विरोध समर्थन मंे उपभोक्ताओं और विद्युत विभाग के लोगों ने सहभागिता की लेकिन अफसोस विद्युत विभाग के लोग मौन ही रहे और उपभोक्ताओं ने एक स्वर से विद्युत दरों मे आए दिन होने वाली वृद्धि का विरोध ही नहीं किया बल्कि विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली और भ्रष्टाचार पर रोष भी प्रकट किया। इस अवसर पर जागरूक बनो आवाज उठाओ के संयोजक यशवीर आर्य ने भी विद्युत दरों मे बढ़ोत्तरी का विरोध करते हुए विद्युत बिलों मे केवल विद्युत प्रभार हो, तीन से चार तरह के जो अन्य चार्ज लगते है वह तत्काल प्रभाव से बंद हो। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/27 फरवरी 2026