राज्य
27-Feb-2026


देहरादून (ईएमएस)। देहरादून महानगर सिटी बस सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव को अधिकारियों से मुलाकात के लिए परिवहन संगठनों के लिए अलग से समय निर्धारित किए जाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव ने जारी एसओपी के संबंध में सुझाव प्रेषित किए गए हैं। उन्होंने अपने पत्र में जनहित से जुड़े विषयों के तत्वरित समाधान के लिए भेजे गए सुझावों में कहा है कि परिवहन संगठनों के लिए पृथक समय निर्धारण किया जाए। उन्होंने ऑनलाइन अपॉइंटमेंट प्रणाली को सरल बनाने तथा आपातकालीन मामलों के लिए विशेष प्रावधान किए जाने का अनुरोध किया है। डंडरियाल ने कहा है कि साप्ताहिक जनसुनवाई दिवस सुनिश्चित किया जाए और बैठक के उपरांत कार्रवाई विवरण मिनट्स उपलब्ध कराने की व्यवस्था हो। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/27 फरवरी 2026