:: सतरंगी दुपट्टा और पुष्पमाला पहनाकर किया अभिनंदन; सांसद शंकर लालवानी सहित सैकड़ों नागरिक रहे उपस्थित :: इंदौर (ईएमएस)। मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने शुक्रवार को सांवेर आगमन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भव्य स्वागत किया। मंत्री सिलावट ने उन्हें सतरंगी दुपट्टा भेंट किया और पुष्पमाला पहनाकर क्षेत्र की जनता की ओर से आत्मीय अभिनंदन किया। इस गरिमामय अवसर पर इंदौर सांसद शंकर लालवानी भी उपस्थित रहे। लोकसभा अध्यक्ष के स्वागत के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का हुजूम उमड़ पड़ा। नगर परिषद अध्यक्ष संदीप चंगेडिया, सतीश मालवीय, मानसिंह और विश्वजीतसिंह सिसौदिया सहित विभिन्न पार्षदों, पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर श्री बिरला का अभिवादन किया। स्वागत समारोह के दौरान क्षेत्र के विकास और संसदीय कार्यप्रणाली पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। लोकसभा अध्यक्ष ने सांवेर में मिले आत्मीय सत्कार के लिए मंत्री सिलावट और उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय नागरिक भी सम्मिलित हुए। प्रकाश/27 फरवरी 202